Search

गिरिडीह : बिजली तार की चपेट में आने से दो बैलों की मौत

Birani (Giridih) : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र के केंदुआ पंचायत के गेंडो गांव में 03 जून को बिजली तार की चपेट में आने से दो पशुओं की मौत हो गई. दुर्घटना उस समय हुई जब किसान मोला मियां हल-बैल लेकर खेत जा रहा था. इसी दौरान मैदान में टूट कर गिरे बिजली तार की चपेट में आने से दो बैलों की मौत हो गई. जबकि पीछे चल रहे मोला मियां की जान बच गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी. मौके पर पंसस सलीम अंसारी ने बताया कि मोला मियां गरीब किसान है. प्रशासनिक मदद नहीं मिली तो वह खेती नहीं कर सकेगा. उन्होंने पीड़ित को आर्थिक मदद देने की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656610&action=edit">यह

भी पढ़ें:गिरिडीह : गिरिडीह प्रीमियर लीग-3 का नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//