Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय में तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

 
Gandey (Giridih) : गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के माथाडीह गांव में शनिवार की दोपहर तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई. मृतकों में माथाडीह गांव निवासी टिंकू पंडित का आठ वर्षीय पुत्र मुकेश पंडित और उमा पंडित का पांच वर्षीय इकलौता पुत्र पीयूष कुमार शामिल हैं. दोनों अपने घर के बगल में स्थित कदमा आहर (तालाब) में नहाने गए थे. सूचना मिलते ही तालाब के पास ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने दोनों शवों को पानी से निकाला. इस लोमहर्षक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे देवपुर स्थित निजी स्कूल में पढ़ते थे.  मुकेश पंडित पहली कक्षा का छात्र था, जबकि पीयूष नर्सरी में पढ़ाई करता था. तीन दिन बाद घर में जागरण का आयोजन होना था. दोनों परिवार इसकी तैयारी में जुटे हुए थे. इधर, मौका मिलते ही दोनों बच्चे अकेल तालाब में नहाने चले गए और हादसे का शिकार हो गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-inspected-jpsc-exam-centers//">धनबाद

: डीसी ने जेपीएससी परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही