Search

गिरिडीह : बेंगाबाद में करंट लगने से दो गायों की मौत

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद थाना क्षेत्र के नावाहार गांव में बुधवार को बिजली तार के संपर्क में आने से दो गायों की मौत हो गई. नावाहार गांव में बेंगाबाद पॉवर सबस्टेशन के 4 नंबर फिडर बिजली की सप्लाई की जाती है. फिडर से खेतों में होकर बिजली के खम्भे लगाए गए हैं. वहां तार काफी जर्जर अवस्था में हैं. कई जगहों पर तो तार काफी नीचे तक झूल गए हैं. बताया गया कि बुधवार की सुबह मवेशी खेत में चर रहे थे. इसी दौरान जमीन के समीप तक झूलते तारों के संपर्क में आने से शांति मरांडी की दो गायों की मौत हो गयी. शांति मरांडी का रो-रोकर बुरा हाल था. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने और जजर्र तार बदले की मांग की है. साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द तार नहीं बदले गए, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//