Search

 
 
 

गिरिडीह : दवा दुकान संचालक से रंगदारी मांगने के आरोप में दो अपराधी गिरफ्तार

 
Giridih : देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव में दवा दुकान संचालक लक्ष्मण दास से रंगदारी मांगने के आरोप में दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी संजय राणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि विगत वर्ष 26 दिसंबर को दोनों अपराधियों ने लक्ष्मण दास को मोबाइल से फोन कर रंगदारी मांगी थी. दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई. टीम ने छापेमारी कर एक अपराधी मो. सिराज अंसारी को बिहार राज्य के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव से गिरफ्तार किया. दूसरे अपराधी इरफान अंसारी को गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के रमनीटांड़ से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधियों के पास से जेएच 10 बीएच 1731 नंबर की एक यामाहा बाइक समेत  2 मोबाइल और 6 सिम कार्ड बरामद किया गया. पुलिस की गठित टीम का नेतृत्व खोरीमहुआ एसडीपीओ मुकेश महतो ने किया. टीम में देवरी थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, एएसआई संगम पाठक, तकनीकी शाखा गिरिडीह के जोधन महतो, आरक्षी दीपक कुमार यादव समेत अन्य पुलिस जवान शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=517121&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : 5 जनवरी को दिगंबर जैन समाज का मौन जुलूस [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही