Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीहः तेलखारी जंगल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

गिरिडीह साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के पास तेलखारी जंगल में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों में साहिद अफरीदी व मो. शमशाद अंसारी शामिल हैं.
Advertisement
Advertisement

Giridih : गिरिडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. गिरिडीह साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने गांडेय थाना क्षेत्र के कछेल गांव के पास तेलखारी जंगल में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. 

 

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन व 6 सिम कार्ड बरामद किए गए. गिरफ्तार युवकों में साहिद अफरीदी व मो. शमशाद अंसारी शामिल हैं. पुलिस की पूछताछ में युवकों ने बताया कि वे गूगल पेड के जरिए नामी अस्पतालों के फर्जी अपॉइंटमेंट बुकिंग पेज बनाते थे. फर्जी मोबाइल नंबर डालकर लोगों को झांसे में लेते थे. फिर कॉल कर ‘हॉस्पिटल अपॉइंटमेंट बुकिंग ऐप’ का फर्जी लिंक भेजकर उनकी बैंक डिटेल चुराकर ठगी करते थे. शमशाद अंसारी साइबर ठगी के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही