Search

 
 
 

गिरिडीह : कार व नगद समेत दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, दो फरार

 
Giridih : साइबर थाना पुलिस ने 24 अक्टूबर को बस स्टैंड के निकट छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. दो साइबर अपराधी भागने में सफल रहे. इनके पास से जेएच 10 बीजेड-6956 नंबर की एक कार, 14 हजार 600 रुपए नगद, 7 मोबाइल और 6 एटीएम कार्ड बरामद किया गया. गिरफ्तारी के वक्त दोनों साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे. यह जानकारी डीएसपी संजय राणा ने दी. कहा कि इनके बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम गठित की गई. तत्काल छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों के नाम डुमरी थाना क्षेत्र के जितकुंडी गांव निवासी दुलारचंद मंडल और संजीत कुमार है. दोनों के मोबाइल से करीब 32 लाख रुपए ट्रांजेक्शन के सबूत मिले. इसके अलावा दोनों के मोबाइल फोन के फाइल में करीब चार लाख लोगों के नंबर सेव पाए गाए. भागने में सफल रहे अपराधियों के नाम जितकुंडी गांव निवासी बबलू मंडल और रूपेश कुमार मंडल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=453268&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही