Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : गावां में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन

Advertisement
Advertisement

प्रतियोगिताओं ने स्कूली विद्यार्थियों ने दिखा गजब का उत्साह

Ganwa (Giridih) : गावां खेल मैदान में दो दिवसीय खेलो झारखंड खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर बालक व बालिका वर्ग के अंडर 14, 17 व 19 वर्ग स्कूल के विजेता प्रतिभागियों ने प्रखंड स्तर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया. इस दौरान खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 200, 400 व 800 मीटर दौड़ व लंबी कूद में हिस्सा लिया. बालक-बालिका लंबी कूद, उच्ची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, रिले दौड़, कबड्डी, खोखो, एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. अंडर 14 में 100 मीटर बालक दौड़ में उमवि मंझने हिंदी के अनिल कुमार व बालिका में उउवि सेरुआ के शिवानी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं अंडर 17 में 100 मीटर के दौड़ में उउवि बिरने व बालिका में मधु कुमारी प्लस टू गावां ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. अंडर14 में 200 मीटर के दौड़ बालक उउवि सेरुआ सीकेन्द्र कुमार व उमवि साढाँ की ललिता कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की. अंडर 17 के बालक में उउवि सेरुआ अमन सिंह व बालिका में केजीबीवी गावां की प्रथम स्थान प्राप्त किया. लंबी कूद में अंडर 14 बालक उउवि सेरुआ के सचिन कुमार व बालिका मॉडल विद्यालय गावां की पल्लवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं अंडर17 में  बालक उउवि सेरुआ के मो रुबानी व बालिका उउवि सेरुआ की निशा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त की.

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिलास्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भाग

सभी खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर भेजने की तैयारी की जा रही है. मौके पर उपस्थित अतिथियों ने विजेता व उपविजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रखंड स्तर पर विजेता प्रतिभागी बच्चे जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे. मौके पर बीईईओ तितुलाल मंडल, बीपीओ गंगाधर पांडेय, अनिल कुमार, डॉ अभिषेक आनन्द, अनुकूल कुमार, मुकेश यादव, शमशाद आलम, सुबोध कुमार, राजीव रंजन, विशाल कुमार, आनन्द प्रकाश, संतोष सिन्हा, जनार्धन साहा, गोविंद कुमार समेत कई शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/pakur-mla-asks-for-trains-in-meeting-with-railway-gm/">यह

भी पढ़ें: पाकुड़ : रेल जीएम के साथ बैठक में विधायक ने मांगी ट्रेनें [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही