Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सिहोडीह आम बगान में आयोजित दो दिवसीय डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न

Giridih : गिरिडीह (Giridih) -  जिले के सदर प्रखंड के सिहोडीह आम बगान में आयोजित दो दिवसीय डे नाइट फुटबॉल टूर्नामेंट 24 जुली की देर रात संपन्न हो गया. देवघर स्पोर्ट क्लब और राधे राधे क्लब सिहोडीह के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया. देवघर स्पोर्ट क्लब की टीम फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया. विजेता टीम को 51 हजार रुपए नगद और एक कप दिया गया. उपविजेता टीम को 31 हजार रूपए दियो गये. टूर्नामेंट में तीसरे स्थान पर रही गिरिडीह कॉलेज हॉस्टल टीम और चौथे स्थान पर रही चंदोरी टीम को पंद्रह-पंद्रह हजार रूपए का पुरस्कार दिया गया. टूर्नामेंट समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गिरिडीह के एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट के आयोजन से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. उन्होनें कहा कि खेल और असल जीवन में एक बड़ी समानता है कि दोनो ही जगह अनुशासन बेहद ज़रूरी है. समापन समारोह में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मो शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार पप्पू, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ रॉकी सिंह, टुनटुन सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=367989&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : अनियंत्रित होकर सीआरपीएफ का वाहन पलटा, एक दर्जन जवान घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही