Search

 
 
 

गिरिडीह : बरनवाल सेवा सदन में दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता शुरू

 
Giridih : बरमसिया स्थित बरनवाल सेवा सदन में 27 अगस्त से दो दिवसीय जिलास्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता की शुरुआत हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के निदेशक विजय सिंह, गुरुनानक विद्यालय के सचिव कुंवरजीत सिंह दुआ, चाणक्य पब्लिक स्कूल के निदेशक राहुल वर्मा, ओपेन माइंड बिड़ला स्कूल की प्रिंसिपल ममता मिश्रा, बीवीएम स्कूल के प्रिंसिपल विनोद कांत झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि दो दिनों तक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिला सचिव अनिता कुमारी ओझा ने कहा कि इस प्रातियोगिता के माध्यम से राज्यस्तरीय प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा. प्रतियोगिता के आयोजन में नवीन कांत सिंह, संतोष शर्मा, अनिल ओझा, रणधीर वर्मा, सोनी साहा, दयानंद जायसवाल, शिव शर्मा, सपना राय, मुक्ता कुमारी, समता कुमारी का सराहनीय योगदान है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=401591&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : भाजपा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरु, पहले सत्र में सामाजिक दायित्वों का कराया बोध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही