Search

 
 
 

गिरिडीह : दो दिनों की मूसलाधार बारिश से लबालब भरे डैम

 
Giridih : दो दिनों की मूसलाधार बारिश से खंडोली और चैताडीह डैम पानी से लबालब भर गए हैं. इन दो डैम से गिरिडीह शहर में जलापूर्ति की जाती है. मानसून की दगाबाजी के कारण डैम का जलस्तर कम पड़ गया था. खंडोली डेम 8.75 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है. नगर निगम के डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने बताया कि सावन महीने में मानसून की बारिश कम होने से खंडोली डेम का जलस्तर कम पड़ गया था. दो दिनों की बारिश से जलस्तर बढ़ा है. इससे वाटर सप्लाई में परेशानी नहीं होगी. मूसलाधार बारिश का बिजली सप्लाई पर प्रतिकुल असर पड़ा है. शहरी क्षेत्र समेत प्रखंडों में विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है. बिजली विभाग बिजली लाइन दुरुस्त करने में जुटा है. बिजली विभाग के एसडीओ देशराज ने बताया कि बारिश के साथ तेज हवा बहने से बिजली लाइन को नुकसान पहुंचा है. बिजली लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=394782&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : टाटा मैजिक के धक्के से घायल चौकीदार की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही