Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में एक साथ उठीं दो अर्थियां, माहौल हुआ गमगीन

 
Gawan (Giridih) : गावां प्रखंड की पिहरा पूर्वी पंचायत के चौधरी टोला में बारिश में दीवार गिरने से मंगलवार की रात महावीर चौधरी (60 वर्ष) की मौत हो गई. मलबे में दबकर महावीर चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. परिजन उन्हें इलाज के लिए कोडरमा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया. देर रात शव को गांव लाया गया. शव देखने के बाद पड़ोस में रहने वाले युवक बिट्टू चौधरी (35 वर्ष) की भी मौत हो गई. उक्त युवक ने महावीर चौधरी के शव को वाहन से उतार कर उनके घर पहुंचाया था. उसके बाद वह अपने घर चला गया था. घर जाने के बाद अचानक उसकी स्थिति बिगड़ गई और कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया. एक साथ दो लोगों की मौत होने से गांव में मातम छा गया. बुधवार को गांव में एक साथ दो अर्थियां उठीं और स्थानीय श्मशान घाट ले जाकर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार यादव शोक संतप्त परिवारों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया. अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक सहयोग भी किया. उन्होंने वरीय अधिकारियों से बात कर दोनों परिवारों को आर्थिक मदद देने की अपील की. इधर, पूर्व जिप सदस्य सह झामुमो जिला उपाध्यक्ष इमरान अंसारी ने भी दोनों परिवारों से मिलकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-gomos-deboshree-won-silver-medal-in-gatka-championship-in-punjab/">धनबाद

: गोमो की देबोश्री ने पंजाब में गतका चैम्पियनशिप में जीता सिल्वर मेडल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही