Search

 
 
 

गिरिडीह : गांडेय में डीजे विवाद में दो घायल, जांच जारी

 
Giridih : गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के केराडीह गांव में शुक्रवार रात दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजाने के विवाद में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, केराडीह गांव निवासी राजू तुरी अपने घर पर दुर्गा पूजा के दौरान डीजे बजा रहे थे. इसी दौरान गांव के ही काशी राय और कुंदन राय सहित अन्य लोगों ने डीजे बंद करने को कहा. जब राजू तुरी ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की. इस हमले में राजू तुरी और उनके साथी संतोष तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांडेय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. घायल पक्ष ने थाने में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. इसे भी पढ़ें -NCPCR">https://lagatar.in/ncpcrs-letter-to-states-and-union-territories-urging-them-to-stop-funding-madrasas/">NCPCR

ने राज्यों से मदरसों को बंद करने व उनके वित्त पोषण बंद करने का किया आग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही