Search

 
 
 

गिरिडीह : वज्रपात से दो की मौत, कई घायल

 
Giridih : जिले में दो अलग-अलग जगहों में 4 फरवरी की सुबह वज्रपात गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तथा कई झुलस गए. पहली घटना धनवार थाना क्षेत्र के दरियाडीह की तथा दूसरी गावां थाना क्षेत्र के जमुआ गांव की है. पहली घटना में दरियाडीह निवासी सतीश यादव की मौत हो गई तथा राजकुमार यादव, प्रमिला देवी, आदर्श कुमार यादव (13), अनमोल कुमार यादव (9), दीपिका कुमारी (6), छोटी कुमारी (3) और सतीश यादव की मां सुदामा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई. त्रिपाल से ईंट भट्ठा ढ़कते वक्त हादसा तेज बारिश के दौरान दोनों भाई सतीश यादव और राजकुमार यादव ईंट भट्ठा में त्रिपाल ढ़कने गया था, उसी दौरान वज्रपात गिरने से सतीश यादव की मौत हो गई. गंभीर रूप से झुलसे राजकुमार यादव को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया. सतीश यादव युवा समाजसेवी थे तथा अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी. उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. दूसरी घटना गावां थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में घटी है. बारिश के दौरान एक कच्चे मकान में वज्रपात गिर पड़ा, जिससे चेतु मुर्मू (50) की मौत हो गई तथा दो घायल हो गए. घायलों के नाम मोनो मंझियान (47) और सुखदेव मुर्मू (11) है. मोनो मंझियान मृतक चेचु मुर्मू की पत्नी है. गावां सीएचसी में दोनों का इलाज चल रहा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=234065&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह :  तीन वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई योजना शुरू करने की कवायद तेज [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही