Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, एक महिला घायल

Advertisement
Advertisement
Giridih : जिले के दो थाना क्षेत्रों में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई तथा एक महिला घायल हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया है. पहली घटना गांडेय थाना क्षेत्र के नयोदय विद्यालय के पास 21 मार्च की देर रात पत्थर लदे ट्रैक्टर और बाइक की सीधी टक्कर है. इस घटना में बाइक सवार हरीश किस्कू (45) की मौत हो गई तथा उसकी पत्नी लोबीन गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह में भर्ती किया गया है. मृतक हरीश किस्कू गांडेय थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव का निवासी था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरीश किस्कू बाइक से अपनी पत्नी लोबीन के साथ गांडेय बाजार से घर लौट रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर गांडेय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया. अस्तपताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही हरीश किस्कू की मौत हो गई. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया. पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले आई है. वहीं दूसरी घटना धनवार थाना क्षेत्र के चितरडीह गांव की है. पुलिस ने इस गांव से एक विवाहिता का शव फंदे से झूलता बरामद किया है. मृतका का नाम चितरडीह निवासी उमेश साहू की पत्नी गुड़िया देवी बताया जाता है. उमेश साहू और गुड़िया का प्रेम विवाह हुआ था. शादी के बाद से दोनों में विवाद चल रहा था. इस दंपत्ति के दो बच्चे भी हैं. घटना के बाद मृतका के पति उमेश साहू ने धनवार थाना में सरेंडर कर दिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=272015&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : सिंचाई के अभाव में सैकड़ों एकड़ जमीन परती, किसान चिंतित [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही