Search

 
 
 

गिरिडीह : ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत, चालक घायल

 
Giridih : गिरिडीह (Giridih)- बेंगाबाद थाना क्षेत्र के हरिनवाटांड़ गांव में 10 जुलाई की देर रात एक ट्रैक्टर पलट जाने से दो मजदूरों की मौत हो गई.  ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल है. दोनों मृतक बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना अंतर्गत बेला गांव निवासी था. दोनों के नाम ईश्वर पुजहर के पुत्र राजकुमार पुजहर (25) और दासो पुजहर के पुत्र सेवा पुजहर (22) है. घायल ट्रैक्टर चालक लालजीत पुजहर को ग्रामीणों ने फौरन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफ़र कर दिया. रात में ही ग्रामीणों ने बेंगाबाद थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी. खबर पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने रात में ही मृतक मजदूरों के परिजनों को सूचना दी. बेंगाबाद पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े दस बजे की है. ट्रैक्टर में हल लगा हुआ है. तीनों खेत की जुताई कर अपने गांव बेला लौट रहे थे. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=353775&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : शादीशुदा युवक का ससुराल में फंदे से लटकता शव बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही