Search

 
 
 

गिरिडीहः दो शराब भट्ठियां ध्वस्त, 1450 किलो जावा महुआ व 210 लीटर चुलाई शराब नष्ट

उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने तिसरी थाना क्षेत्र के खीरोद व गूंगी गांव में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. गुप्त सूचना पर पहुंची टीम ने दोनों गांवों में छापेमारी कर वहां चल रहीं दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया.
 

Giridih : नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर गिरिडीह जिला प्रशासन ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने तिसरी थाना क्षेत्र के खीरोद व गूंगी गांव में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. गुप्त सूचना पर पहुंची टीम ने दोनों गांवों में छापेमारी कर वहां चल रहीं दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. भट्ठियों से करीब 1450 किलो जावा महुआ, 210 लीटर चुलाई शराब व शराब बनाने वाले उपकरण जब्त कर उन्हें नष्ट कर दिया गया.


टीम के आने की भनक मिलते ही धंधेबाज भाग निकलने. उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. छापेमारी टीम का नेतृत्व उत्पाद अवर निरीक्षक रवि रंजन कर रहे थे. टीम में जिला पुलिस बल व होमगार्ड के जवान शामिल थे. अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही