Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अवैध आरा मिल से लाखों की लकड़ियों सहित दो मशीनें ज़ब्त

वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल के निर्देश पर की गई छापेमारी
Giridih : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बंदरकुपी गांव में संचालित अवैध आरा मिल में वन विभाग ने गुरुवार 15 जून को छापेमारी की. गिरिडीह वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल के निर्देश पर की गई छापेमारी में लाखों रुपए की अवैध लकड़ी के साथ दो आरा मशीन को भी जब्त किया गया. छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से रेंजर एसके रवि, मुफ्फसिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, प्रभारी बनपाल रोहित कुमार पानुरी, सागर विश्वकर्मा, सुरुचि कुमारी, वनरक्षी चंदन दास, संजय कांति यादव, दीपक कुमार, रमेश टुडू, एंथोनी हेब्रम, एएस आई सुनील तिरकी समेत कई लोग शामिल थे. कार्रवाई को लेकर रेंजर एसके रवि ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी बंदरकुपी गांव में अवैध आरा मिल का संचालन किया जा रहा है. कहा कि छापेमारी के दौरान मुख्य रुप से सखुआ, आम, गमहार, शीशम समेत कई किस्म की लकड़ियां जब्त की गई है. वहीं आरा मील संचालक पर भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/giridih-demand-for-replacement-of-burnt-transformer-in-guhiyatand-dhobidih/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : गुहियाटांड़-धोबीडीह में जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही