Search

 
 
 

गिरिडीह : गावां में सड़क दुघर्टना में बाइक सवार घायल समेत दो खबरें एक साथ

 
Gawan (Giridih) : गावां थाना क्षेत्र के बगदेडीह में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जमुआ थाना क्षेत्र के रेम्बा गांव निवासी देवी महतो (50) अपने किसी रिश्तेदार के यहां बगदेडीह गए हुए थे. गुरुवार की शाम में वह बाइक पर सवार होकर  घर लौट रहे थे. रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में जाकर पलट गई, जिसमें बाइक पर सवार देवी महतो घायल हो गए. उन्हें 108 एंबुलेंस से गावां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर काजिम खान ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया.

मधवाडीह पंचायत में योजनाओं के चयन को हुई ग्रामसभा

[caption id="attachment_835003" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/gram.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ग्रामसभा में उपस्थित मुखिया, पंचायत सचिव व अन्य[/caption] Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद प्रखंड की मधवाडीह पंचायत के बैदाडीह और रघेडीह गांव में गुरुवार को विकास योजनाओं के चयन को लेकर ग्रामसभा का आयोजन हुआ. मुखिया मो. सदीक अंसारी की अध्यक्षता में हुई ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 15वें वित्त आयोग व मनरेगा के तहत विभिन्न योजनाओं का चयन कर उन्हें सूचीबद्ध किया गया. मुखिया ने कहा कि सूचीबद्ध योजनाओं को प्रमुखता के आधार पर धरातल पर उतारने का काम किया जाएगा, ताकि पंचायत का विकास सही ढंग से हो सके. मौके पर पंचायत सचिव अनुज कुमार सिन्हा, रोजगार सेवक संतोष त्यागी, वार्ड सदस्य इस्तेखार अंसारी, रिजवाना बेगम, टिंकू कुमार तुरी, वाहिद खान समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-elderly-man-commits-suicide-by-hanging-himself-from-a-tree-in-jaridih/">बोकारो

: जरीडीह में बुजुर्ग ने पेड़ पर फांसी लगाकर की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही