Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : जमीनी विवाद में मारपीट कर दो लोगों को किया घायल

Advertisement
Advertisement

महिला ने नौ लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप

Dhanwar (Giridih). धनवार थाना क्षेत्र के परसन ओ पी अंतर्गत ग्राम सियारी निवासी उर्मिला देवी ने परसन ओपी में आवेदन देकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उर्मिला देवी ने बताया कि वर्ष 2021 में उसके नाम से 6 कट्ठा जमीन रजिस्ट्री करवाई गई, जिसका दाखिल खारिज भी हो चुका है. इसी जमीन को मिंटू यादव, पिता द्वारिका महतो व द्वारिका महतो, पिता बद्री महतो दोनों जोत रहे थे. जब वह मना करने गई तो द्वारिका महतो, मिंटू यादव, राजेश यादव, पप्पू यादव  सुलेखा देवी पति पप्पू यादव, प्रियंका देवी पति मंटू यादव, प्रेम देवी पति राजेश यादव, शोहवा देवी पति द्वारिका महतो व जागो महतो पिता पिता मथुरा महतो सभी मिलकर मारपीट करने लगे. जब बचाने के लिए उसके ससुर और सास दौड़ कर आए तो उन लोगों ने लाठी-डंडा से सास-ससुर पर वार कर दिया, जिससे उसकी सास का पैर कट गया और ससुर धनी महतो का सर फट गया साथ ही उसे भी काफी चोट आई. सभी का इलाज राजधनवार रेफरल अस्पताल में कराया गया. पुलिस शिकायत की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/giridih-four-girls-died-due-to-drowning-in-the-pond-created-chaos/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मचा कोहराम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही