Search

गिरिडीह : हत्यारोपी दो सगा भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Gandey (Giridih) : जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के चुटियाडीह निवासी रफीक मियां के पुत्र लुकमान मियां और मजीद मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर 05 जून को जेल भेज दिया है. दोनों पर हत्या का आरोप है. थाना प्रभारी साकेत प्रसाद देव ने बताया कि दोनों भाइयों पर गांडेय थाना कांड संख्या 53/2007 में हत्या की प्राथमिकी दर्ज है. जमीन संबंधी विवाद में दोनों भाइयों ने मिलकर गांव के ही मकबूल मियां के पुत्र रजबा मियां की हत्या कर दी थी. घटना के बाद से दोनों भाई जेल में बंद थे. कुछ वर्ष पहले दोनों बेल पर छूटे थे. हत्या का आरोप सिद्ध होने पर कोर्ट के आदेश पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658736&action=edit">यह

भी पढ़ें:धनवार : चंदा कर मजदूर का शव लाने रानीगंज गए ग्रामीण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//