Search

 
 
 

गिरिडीह: बिहार शराब लेकर जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

 
Giridih: झारखंड से बिहार शराब लेकर जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. उसके पास से भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ है. एसपी दीपक शर्मा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है. एसपी को जानकारी मिली थी कि शराब लदा हुआ एक कार जमुआ से होते हुए कोडरमा की तरफ से बिहार जायेगी. जिसके बाद एसपी ने एक विशेष टीम का गठन कर डोमन पहाड़ी के पास वाहन चेकनाका लगाया. वाहन चेकिंग के दौरान एक कार पुलिस बल को देख कर भागने लगा. पुलिस के सहयोग से कार को पकड़ा गया. इस दौरान कार में बैठे दो व्यक्तिों को पकड़ा गया. कार की जांच करने पर उससे भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया. साथ ही पुलिस ने मो. कलाम और मो. असलम नाम के दो तस्करों को गिरफ्तार किया. इसे भी पढ़ें - रामगढ़:">https://lagatar.in/jbkss-meeting-in-cantonment-board-area/">रामगढ़:

छावनी परिषद क्षेत्र में जेबीकेएसएस की बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही