Search

गिरिडीह : रोजगार मेला में दो हजार युवाओं ने कराया निबंधन, 6 को मिला नियुक्ति पत्र

Giridih : झंडा मैदान में सोमवार को जेएसएलपीएस ने जिला स्तरीय रोजगार सृजन मेला का आयोजन किया. जहां 6 युवाओं को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंपा गया. मेला में 15 कंपनियों ने भाग लिया. लेकिन किस कंपनी ने कितने युवाओं को रोजगार दिया इसका कोई लेखा जोखा किसी कंपनी ने उजागर नहीं किया. जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिये गये, उनमें भी पद का जिक्र कहीं नहीं है. इस पर गिरीडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने संबोधन में सवाल भी उठाया. विधायक ने आयोजकों को यह सुनिश्चित करने की सलाह दी कि नियुक्ति पत्र में पद का नाम अवश्य हो. उन्होंने रोजगार मुहैया कराने वाली कंपनियों को समय- समय पर इनकी निगरानी की भी सलाह दी.

                       पारदर्शिता ज़रूरी

इससे पूर्व गिरीडीह विधायक के अलावा गांडेय विधायक डॉ.सरफराज अहमद, जमुआ विधायक केदार हाजरा, जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव, डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर रोजगार सृजन मेला का विधिवत उद्घाटन किया. जानकारी के अनुसार करीब 2000 युवाओं का निबंधन किया गया है. जेएसएलपीएस की इस पहल की मौजूद जनप्रतिनिधियों ने सराहना की पर इसमें पारदर्शिता की भी आवश्यकता बताई.

            सिर्फ़ आईवॉश के लिए ना हो कार्यक्रम

प्रतिनिधियों ने कहा कि ऐसे रोजगार सृजन मिला केवल आईवॉश के लिए ना हो बल्कि बेरोजगार युवाओं को इसका लाभ भी मिलना चाहिए. ऐसे कार्यक्रम से युवाओं का मनोबल तभी बढ़ेगा जब उन्हें इसका वास्तविक लाभ मिलेगा. रोजगार सृजन मेला में ज्योति कुमारी, संजय रविदास, अंजली कुमारी, इकबाल अंसारी, विपुल हांसदा व दिलीप कुमार यादव को सांकेतिक नियुक्ति पत्र सौंपी गई. यह">https://lagatar.in/gawan-house-burnt-to-ashes-due-to-fire-three-goats-burnt-to-death/">यह

भी पढ़ें : गावां : आग लगने से घर जलकर राख, तीन बकरियों की झुलसकर मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp