Search

 
 
 

गिरिडीह : अवैध माइका लदे दो ट्रक डुमरी से जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार

 
Dumri (Giridih) : डुमरी एसडीपीओ के नेतृत्व में डुमरी व निमियाघाट थाने की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर जीटी रोड (एनएच-2) पर अवैध अभ्रक लदे दो ट्रकों को जब्त किया है. पुलिस ने जीटी रोड पर कुलगो टोल प्लॉजा के पास रविवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान दोनों ट्रकों को जब्त किया. अभ्रक लदे ट्रक डोमचांच से कोलकाता जा रहे थे. जिला खनन कार्यालय की जांच में ट्रकों पर लदा अभ्रक (माइका) अवैध पाया गया. खान निरीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों ट्रकों के मालिक, चालक, खलासी व अवैध अभ्रक कारोबार में लिप्त व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने दोनों ट्रकों के चालक व खलासी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. गिरफ्तार चालक सुनील कुमार यादव बिहार के गया जिले का, राजू यादव कोडरमा के निमाडीह का, जबकि खलासी दिलीप यादव निमाडीह का रहनेवाला है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-vijay-chaurasia-becomes-state-spokesperson-of-bjp/">गिरिडीह

: विजय चौरसिया बने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही