Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद में 75 गैलन स्प्रिट लदे दो वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

 

उत्पाद विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Giridih : गिरिडीह जिला उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को स्प्रिट के गैलन लदे 2 वाहनों को जब्त किया है. टीम ने दोनों वाहनों के चालक को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों वाहनो पर 75 गैलन स्प्रिट लदा था. उत्पाद अवर निरीक्षक कुमार महेंद्र देवगम ने बताया कि हजारीबाग जिले के बरही से कच्चा स्प्रिट लाकर गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिले में सप्लाई किये जाने की लगातार सूचना मिल रही थी. उक्त सूचना के आलोक में टीम ने बगोदर में जीटी रोड पर दो संदिग्ध वाहनों को रोक कर तलाशी ली. दोनों वाहनों पर 40 लीटर क्षमता वाले 75 गैलनों में स्प्रिट भरा मिला. उन्होंने बताया कि धंधे में कई बड़े सफेदपोश के शामिल होने की सूचना मिल रही है. छानबीन कर सभी के खिलाफ केस  दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. छापेमारी दल में मनीष कुमार, हवलदार राम बच्चन प्रसाद, अजय कुमार सिंह, भगवान राय, सुरेंद्र यादव, श्याम किशोर प्रसाद समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-scorpio-collides-with-hiwa-in-muraidih-four-people-injured/">धनबाद

: मुराईडीह में स्कॉर्पियो ने हाइवा को मारी टक्कर, चार लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही