Giridih : जिले के गावां थाना क्षेत्र के परसौनी में शुक्रवार को माइका (अभ्रख) के अवैध खनन के दौरान चाल धंस गयी. इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने बताया कि तीनों ननद भाभी थी. दोनों मृतक महिला के तीनतीन बच्चे है. उनकी पहचान बिहार के गोविंदपुर थाना क्षेत्र की फुलवा देवी (30 वर्ष) और गावां थाना क्षेत्र के बिरने निवासी टुनी देवी के रूप में हुई है. वहीं घायल महिला की पहचान परसौनी निवासी गीता देवी के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, फुलवा देवी के पति संजय रविदास उसे अपने घर से भगा दिया था. जिसके बाद से वो मायके में ही रहती थी.
गिरिडीह : चाल धंसने से दो महिलाओं की मौत, शव लेकर भागने के फिराक में थे माइका तस्कर
Last Updated: May 18, 2024 12:00 AM (IST)