Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सड़क हादसे में दो वर्षीय बच्चे की मौत, एक घायल

Advertisement
Advertisement
Giridih : तिसरी थाना क्षेत्र के खजूरी मुख्य सड़क मार्ग पर 18 सितंबर की शाम एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. मृतक बच्चा का नाम खिजूरी निवासी राजेश साह का पुत्र रिशांत कुमार है. बच्चा सड़क किनारे खड़ा था. गिरिडीह की ओर से जा रही पिकअप वैन ने ठोकर मार दी. ठोकर लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया. पिकअप वैन चालक भागने के क्रम में एक ऑटो सवार बजरंगी साव को ठोकर मार दी. ठोकर लगने से बजरंगी साव के पैर टूट गए. आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायल बच्चे और बजरंगी साव को जमुआ स्थित दूबे नर्सिंग होम लेकर गए. अस्पताल जाते समय बच्चे की मौत रास्ते में ही हो गई. बजरंगी साव को अस्पताल में भर्ती कराया गया. स्थानीय लोगों ने पिकअप वैन का पीछा कर पकड़ लिया. वैन के चालक और उसमें सवार लोग भागने में सफल रहे. हादसे की सूचना पाकर स्थानीय थाना प्रभारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और पिकअप वैन को जब्त कर लिया. पुलिस फरार चालक को तलाश रही है.

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

[caption id="attachment_423362" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/road-blocked-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते अधिकारी[/caption] आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर तिसरी-गिरिडीह सड़क मार्ग खजूरी में 19 सितंबर की सुबह 6 बजे से जाम कर दिया. दो घंटे तक सड़क जाम रहा. मांगों में इलाके में गौ तस्करी बंद कराने और सड़क में जगह-जगह स्पीड ब्रेकर का निर्माण शामिल है. सड़क जाम की खबर पाकर बीडीओ संतोष प्रजापति, सीओ असीम बाड़ा, पुलिस इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद और थाना प्रभारी पिकु प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की. मुआवजे पर सहमति बनने के बाद ग्रामीण सड़क पर से हट गए. अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि एफआईआर दर्ज होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक परिवार को मुआवजे के तौर पर एक लाख रुपये दिया जाएगा. ग्रामीणों का आरोप है कि इस पिकअप वैन में गौ तस्करी की जाती थी. तिसरी थानेदार ने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी वाहन से गौ तस्करी के मामले सामने आने पर पुलिस को सूचित करें. पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=422419&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : पीएम मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही