Search

 
 
 

गिरिडीह : तिसरी में हाइवा की चपेट में आकर बाइक सवार 2 युवकों की मौत, एक गंभीर

 
Tisri (Giridih) : तिसरी-खिजुरी मुख्य मार्ग पर तिसरी थाना क्षेत्र के गम्हरियाटांड़ स्थित भारत पेट्रोलियम पंप के समीप रविवार की शाम हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई. जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृत युवकों का नाम बुधन हेंब्रम और तालो हेंब्रम है. दोनों लोकाय थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव के रहने वाले थे. जबकि इसी गांव का राजेश मरांडी घायल है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक पर सवार होकर खिजुरी से तिसरी की ओर आ रहे थे. तभी पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रहे हाइवा ने उन्हें चपेट में लिया. हादसे में बुधन हेंब्रम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश मरांडी और तालो हेंब्रम गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े. मौका पाकर हाइवा चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. स्थानीय मुखिया किशोरी साव ने 108 एंबुलेंस घायल दोनों युवकों को तिसरी सीएचसी भेजवाया, जहां डॉ जैनेंद्र ने उनका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया. गिरिडीह ले जाने के क्रम में तालो हेंब्रम ने दम तोड़ दिया. मौके पर पहुंची तिसरी पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-raid-in-jharia-100-tonnes-of-illegal-coal-seized-read-2-news-together/">धनबाद

: झरिया में सीआईएसएफ का छापा, 100 टन अवैध कोयला जब्त समेत 2 खबरें एक साथ पढ़ें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही