Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : पुण्यतिथि पर याद किए गए चाचा नेहरू

Giridih: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 59 वीं पुण्यतिथि पर 27 मई को कांग्रेसियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन में की गई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेहरू जी ने भारत को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने भारत के कोने-कोने में आधुनिक फैक्ट्रियों का निर्माण कराकर विकास के नए आयाम गढ़े.यही कारण है कि उन्हें भारत का आधुनिक निर्माता कहा भी जाता है. देश को उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है, न कि उनके किए गए कार्यो को व्यापारियों के हाथों गिरवी रखने का. मौके पर डॉ मंजू कुमारी, मदन लाल विश्वकर्मा, नेसाब अहमद, प्रो मुकेश साहा,राजेश तुरी, प्रोफेसर मंजूर अंसारी,सुलेमान अख्तर, मोहम्मद आसिफ, कृष्णा सिंह, मो मिंसार, प्रोफेसर कमलनयन सिंह आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=649796&action=edit">यह

भी पढ़ें:धनवार : शौचालय के पानी को लांघ कर झारखंड़ धाम जाने को मजबूर है श्रद्धालु [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही