Search

 
 
 

गिरिडीह : अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरायी, रांची ले जाने के क्रम में नाबालिग की मौत

 
Ganwa (Giridih) :  गावां पावर स्टेशन के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस हादसे में गावां निवासी चंदन कुमार (14 वर्षीय)  गंभीर रूप से घायल हो गया.आनन फानन में उसे गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर रांची रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में चंदन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. गुरुवार अहले सुबह उसका शव घर लाया गया और उसका अंतिम संस्कार किया है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव का माहौल गमगीन हो गया है. चंदन तीन भाइयों में सबसे छोटा था. वह प्लस टू उवि गावां में कक्षा 8 का छात्र था.

जिप सदस्य ने नाबालिक से वाहन नहीं चलाने की अपील की

चंदन की मौत की सूचना पर जिप सदस्य पवन चौधरी, मुखिया कन्हाई राम, वार्ड सदस्य टिंकू सिंह, अमित बरनवाल, सोनू बरनवाल, उपेंद्र स्वर्णकार, जीतू राम, संगम कुमार, नवीन कुमार, बबलू बरनवाल समेत कई लोग घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. पवन कुमार चौधरी ने कहा कि घटना अत्यंत दुखद है. अभिभावक अपने बच्चों का ध्यान रखें. उन्होंने नाबालिक से  वाहन नहीं चलाने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही