Search

 
 
 

गिरिडीह : बेंगाबाद में अनियंत्रित बाइक दीवार से टकराई,  दो युवकों की मौत

 
Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद-मिर्जागंज पथ पर देवाटांड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई. घटना मंगलवार देर रात की है. मृत युवकों का नाम प्रमोद कुमार वर्मा (25 वर्ष) और जयनंदन दास उर्फ राज दास (23 वर्ष) है. दोनों बेंगाबाद थाना क्षेत्र की छोटकी खरगडीहा पंचायत के बिझेया गांव के रहने वाले थे. बुधवार की सुबह घटना की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन उठा. सूचना पाकर बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया गया कि दोनों युवक मंगलवार की रात छोटकी खरगडीहा बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान देवाटांड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर की दीवार से टकरा गई. हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोट पहुंची. रात का समय होने के कारण किसी को कुछ पता नहीं चल पाया और पूरी रात दोनों युवक घटनास्थल पर पड़े रहे. अहले सुबह आस-पड़ोस के लोगों की नज़र युवकों के शव पर पड़ी. इसके बाद पूरे इलाके में खबर फैल गई. जयनंदन दास डीजे संचालक था, जबकि दूसरा युवक प्रमोद कुमार उसका सहयोगी था. दोनों युवक शादी-सुदा थे. जयनंदन दास के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. यह भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/mla-anant-ojha-laid-the-foundation-stone-of-150-schemes-together-3-news-from-sahibganj/">विधायक

अनंत ओझा ने एक साथ किया 150 योजनाओं का शिलान्यास समेत साहिबगंज की 3 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही