Search

 
 
 

गिरिडीहः अनियंत्रित कार पलटी, दो लोग घायल

देर रात हुई इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए पीरटांड़ सीएचसी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
 

Giridih : गिरिडीह पीरटांड़ थाना क्षेत्र के केंदुआडीह मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. शुक्रवार देर रात हुई इस दुर्घटना में कार पर सवार दो लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत कार से बाहर निकालकर इलाज के लिए पीरटांड़ सीएचसी भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार में केंदुआडीह मोड़ की ओर जा रही थी. इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार सड़क पर पलट गई. दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पीरटांड़ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी दीपेश कुमार ने बताया कि कार पर सवार दोनों लोगों का इलाज पीरटांड़ सीएचसी में चल रहा है. घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि केंदुआडीह मोड़ पर तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही