Search

 
 
 

गिरिडीह : अनियंत्रित दूध वाहन ने चार मजदूरों को लिया चपेट में, एक की मौत

 
Dumri (Giridih) : गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर के समीप शनिवार को पैदल चल रहे 4 लोगों को अनियंत्रित दूध वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान दूध वाहन भी पलट गया. दुर्घटना में वाहन चालक समेत कुल छह लोग घायल हो गये. जिसमें चारों राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में एक की मौत धनबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. वहीं तीन अन्य का इलाज चल रहा है. वाहन चालक और उसके बेटे को मामूली चोट आई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन नाबालिग चला रहा था. चैनपुर के समीप वाहन अनियंत्रित हो गया और पैदल चल रहे चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. बताया जाता है कि छछन्दो पंचायत के आदिवासी बहुल्य गांव बिरहोर गढा के निवासी चमटु टुडू, रुपलाल टुडू, भिमलाल सोरेन और शिकारी मांझी एक साथ पैदल चैनपुर मजदूरी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे दूध वाहन ने चारों को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे पैदल चल रहे चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस से डुमरी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए प्रभु मांझी के बेटे चमटु टुडू को धनबाद रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. वहीं वाहन मालिक सह चालक डुमरी निवासी अधीर बरनवाल व उसका पुत्र अमन कुमार को मामूली चोट आई. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/former-mp-kameshwar-baitha-resigns-from-rjd-will-contest-elections-from-palamu-on-bsp-ticket/">पूर्व

सांसद कामेश्वर बैठा का राजद से इस्तीफा, बसपा के टिकट पर पलामू से लड़ेंगे चुनाव!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही