Search

 
 
 

गिरिडीह : बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू होने से पहले बंद

 
 Giridih : बेरोजगारी भत्ता का इंतजार कर रहे बेरोजगारों के लिए निराशाजनक खबर है. मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि से शिक्षित बेरोजगारों को भत्ता मिलती. लेकिन अब भत्ता नहीं मिलने जा रही है. मार्च 2021 में राज्य सरकार ने जिला नियोजन कार्यालय को स्नातक उत्तीर्ण बेरोजगारों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया था. बाद में संशोधन किया गया कि सिर्फ तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगारों को ही भत्ता मिलेगा. राशि वितरण का समय निकट आने पर सरकारी आदेश के तहत योजना पर ताला लग गई. सरकार के इस निर्णय से शिक्षित बेरोजगारों को निराशा हुई है. अगस्त 2021 में राज्य सरकार ने बेरोजगारी भत्ता वितरण के लिए गिरिडीह जिले को 1.94 करोड़ की राशि भी आवंटित की थी. सूची को ठंडे बस्ते में डाला सरकारी निर्देश के तहत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कौशल प्रशिक्षण के तहत अल्पकालीन प्रशिक्षण, सरकारी आईटीआई, पॉलिटेक्निक तथा सरकारी व्यावसायिक पाठ्यक्रम से संबंधित संस्थानों से उत्तीर्ण बेरोजगार युवाओं को योजना का लाभ मिलता. निजी तकनीकी संस्थान से उत्तीर्ण बेजोरगार युवाओं को योजना का लाभ नहीं मिलता. जिले के सरकारी आईटीआई, पॉलिटेक्निक व कौशल विकास केंद्र को नियोजनालय से पत्र भेजकर बेरोजगारी की सूची मांगी गई थी. फिलहाल सूची ठंडे बस्ते में डाल दी गई है. बेरोजगारों को मिलना था सलाना पांच हजार बेरोजगार युवाओं की जांच के लिए डीसी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 242 बेरोजगारों की सूची भी तैयार की गई. योजना के तहत बेरोजगारों युवाओं को पांच हजार की राशि दी जाती. हालांकि अब भी कई आवेदन नियोजनालय में पड़े हैं, लेकिन कागजी प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है. मौखिक आदेश के बाद योजना स्थगित जिला नियोजनालय पदाधिकारी प्रत्यूष शेखर ने बताया कि सरकारी आदेश के बाद बेरोजगारों को भत्ता देने की योजना स्थगित कर दी गई है. ढ़ाई सौ के करीब बेरोजगारों की सूची तैयार की गई थी. सरकारी आदेश के बाद रोक लगा दी गई है. अब नई योजना के तहत तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवाओं को 1 से 2 सप्ताह का स्वरोजगार प्रशिक्षण दिया जाएगा. प्रशिक्षण के बाद युवा स्वरोजगार करेंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=371416&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह में मिले तीन नए कोरोना मरीज  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही