Search

 
 
 

गिरिडीह : मोदी सरकार के नौ साल में बेरोजगारी और महंगाई चरम पर - आप

 
9 साल में 18 करोड़ नौकरी का हिसाब मांग रहे देश के नौजवान  - शर्मा
Giridih : आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने भाजपा के नौ साल के कार्यकाल पर तीखी टिप्पणी की है. शर्मा ने बयान ज़ारी कर कहा कि अच्छे दिन का वादा करने वाली भाजपा ने देश मेंल बुरे दिन ले आये. मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गया है. डीजल और पेट्रोल का दाम 100 रू लीटर पर खड़ा है. गैस की कीमत 400 रू से 1200 रू तक पहुंच गयी है. खाने पीने से लेकर सभी चीजों के दाम दोगुना हो गये है. किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा फेल है. 2022 तक हर गरीब को पक्का मकान देने का वादा फेल है. देश के नौजवान नौ सालों में 18 करोड़ नौकरियों के हिसाब मांग रहे हैं. कहा कि 2024 में महंगाई और बेरोजगारी से परेशान जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी. यह">https://lagatar.in/village-the-transformer-started-burning-with-smoke-there-was-chaos/">यह

भी पढ़ें : गावां : धू-धू कर जलने लगा ट्रांसफार्मर, मची अफरा तफरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही