Dhanwar (Giridih) : कोडरमा लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह ने मंगवार को धनवार प्रखंड क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जगह-जगह ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए और समाधान के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करने का अवसर मांगा. उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी दूर करने का वादा कर नरेंद्र मोदी सत्ता में आए थे. लेकिन महंगाई चरम पर है. रोजगार के नाम पर सहिया दीदी, पोषण सखी, जल-सहिया, किसान मित्र आदि की 500 से 1000 रुपये मानदेय पर बहाली होती है. झारखंड को उसका हक नही मिल पा रहा है. उन्होंने इन विसंगतियों को दूर करने के लिए जनता का साथ मांगा. इस दौरान वह खोरीमहुआ, चित्तरडीह, डोमायडीह, कृपालपुर, सिरे, डोरंडा, बल्हारा, गोदोडीह, मोदीडीह आदि गावों में गए और लोगों से बात की. कहा कि हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज का सपना दिखाने वाली सरकार इस क्षेत्र से मंबई, हैदराबाद, सूरत जैसे शहरों के लिए एक ट्रेन नहीं दे पाई. पांच वर्षों तक मंत्री रहने के बाद भी कोडरमा की सांसद अपने क्षेत्र के लिए कुछ नही कर पाईं. मौके पर माले प्रखंड सचिव किशोरी अग्रवाल, मुखिया शंकर पासवान, रामदेव यादव, प्रदीप साव, छोटू साव, शंकर दास, बबलू दास, दिलीप सिन्हा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
गिरिडीह : मोदी के शासन में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी -विनोद सिंह
Last Updated: Apr 09, 2024 12:00 AM (IST)