Search

 
 
 

गिरिडीह : केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का दिया टिप्स

 
Bengabad (Giridih) : आगामी लोकसभा चुनाव (मिशन 2024) की तैयारी में भाजपा जुट गई है. इसे लेकर 6 मार्च को बेंगाबाद के मधवा स्थित एकल विद्यालय में विधानसभा स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में कोडरमा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुईं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओ को बूथों को मजबूत करने का टिप्स दिया. कहा कि केंद्र सरकार की उपलब्धि देश की हर एक जनता की उपलब्धि है. आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ता समर्पित भाव से कार्य करें. भाजपा नेता दिलीप वर्मा ने कहा कि कार्यशाला का आयोजन बूथों को मजबूत बनाने को लेकर किया गया. आगामी लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी. कार्यशाला में बूथ स्तर पर कमेटी विस्तार करने की रणनीति बनाई गई. कार्यकर्ताओं से बूथ स्तरीय कमेटी प्रमुख का चयन कर संगठन को मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों को देने की अपील की गई. कार्यशाला में भाजपा नेता जयप्रकाश मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, छोटेलाल यादव, विनय सिंह, सुभाष सिन्हा, दिनेश यादव, महेंद्र प्रसाद वर्मा, शिवपूजन राम समेत अन्य शामिल हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=573700&action=edit">यह

भी पढ़ें : गावां : चोरों ने चुराए ट्रैक्टर, बीच रास्ते में डीजल हुआ खत्म [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही