Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : अनेकता में एकता, भारत की विशेषता- गौतम सागर

Giridih : झारखंड जनता दल के केंद्रीय अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने 11 अक्टूबर को परिसदन में पत्रकारों से कहा कि अनेकता में एकता, भारत की विशेषता है. बहुधर्मी और बहुभाषी देश होने के बावजूद देश में सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं. बहु संस्कृति वाले देश में ऐसी सोच संविधान के लिए खतरनाक है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार बीजेपी का साथ छोड़कर महाराष्ट्र का इतिहास दोहराने की नौबत नहीं आने दी. जहां मानसिक विभाजन होता है वहां भौतिक विभाजन होना निश्चित है. 1947 में विचारधारा के कारण पाकिस्तान का गठन हुआ. देश में हिंदू एकता के बजाए हिंदुस्तानी एकता की बात होनी चाहिए. हिंदू एकता से राष्ट्रीय एकता संभव नहीं है.

16 अक्टूबर को जदयू में विलय

राणा ने कहा कि झारखंड जनता दल का आगामी 16 अक्टूबर को रांची में जदयू में विलय हो जाएगा. नवंबर में सांप्रदायिकता विरोधी रैली रांची में होगी. रैली में सीएम नीतीश कुमार भी भाग लेंगे. देश को किसी भी कीमत पर सांप्रदायिकता की गोद में खेलने नहीं दिया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=442133&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : मांगों को लेकर आजसू ने दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही