Search

 
 
 

गिरिडीह : कॉलेज के संस्थापक सचिव की प्रतिमा का अनावरण

 
आदर्श कॉलेज राजधनवार का 50वां स्थापना दिवस मना
Dhanwar (Giridih) : आदर्श कॉलेज राजधनवार में कॉलेज के 50वां स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के  संस्थापक सचिव स्वर्गीय सुरेश्वरी प्रसाद नारायण देव ( बबन बाबू) की प्रतिमा का अनावरण कोडरमा के पूर्व सांसद सह आदर्श कॉलेज राजधनवार के इतिहास विभाग के सेवा निवृत्त प्राध्यापक डॉ रविन्द्र कुमार राय ने किया. इस अवसर पर डॉ रविन्द्र कुमार राय ने कहा कि बबन बाबू युग पुरुष थे. उन्होंने पुनीत राय के साथ मिलकर इस महाविद्यालय की स्थापना की थी. कहा कि जो अपने पूर्वजों को याद करता या उन्हें सम्मान देता है, वह निश्चित ही जीवन में सफल होता है. इस अवसर प्राचार्य ने कहा कि बबन बाबू व पुनीत राय ने बड़े संघर्ष से इस महाविद्यालय की स्थापना की. दोनों ने गांव -गांव से चंदा  मांग कर महाविद्यालय की स्थापना की.

कॉलेज के स्थापना को बबन बाबू ने किया था बड़ा संघर्ष

बबन बाबू के सुपुत्र रत्नेश्वरी नारायण देव ने बताया कि बबन बाबू बनारस से शिक्षा प्राप्त की थी, वे सामाजिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते थे. पूर्व प्राचार्य प्रो.यमुना प्रसाद सिंह ने कहा कि बबन बाबू अनुशासन प्रिय व सौम्य व्यक्ति थे. कार्यक्रम को  सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ प्रफुल्ल कुमार सिंह ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रो.युगल किशोर राय व धन्यवाद ज्ञापन डॉ संध्या ने किया. इस अवसर पर डॉ कन्हैया प्रसाद राय, डॉ मधुलिका, श्री बाबू, हेमंत कुमार सिंह, डॉ अनिल बरनवाल, डॉ श्याम सुन्दर सिंह, सुबोध राय, शिशु सिंह, सुरेन्द्र राय, विवेक कुमार राय, डॉ जनार्दन मौर्या, मिथलेश महथा, डॉ रोशन, दुलारी कुमारी, प्रमोद चौधरी, अरुण नारायण देव, किशोर कुमार सिन्हा, विंदेश्वरी प्रसाद सिंह, नीरज कुमार समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=731778&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : सिहोडीह में होटल से साइबर अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही