Search

 
 
 

गिरिडीह : उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंगचुरो बंद रहा, अभिभावकों में आक्रोश

 

Tisri (Giridih) : तिसरी प्रखंड का उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेंगचुरो गुरुवार को बंद रहा. ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक स्कूल आए और हाजिरी बनाकर वापस चले गए. इसके चलते बच्चों को भी बिना पढ़े ही लौट जाना पड़ा. शिक्षकों की लापरवाही के खिलाफ विद्यालय कमेटी के अध्यक्ष सुबोध कुमार समेत सचिन कुमार पप्पू कुमार, शंकर कुमार यादव, दिलीप कुमार, उपेंद्र, रतन राय, लक्ष्मण राय, ब्रह्मदेव तुरी आदि ग्रामीणों ने विरोध किया. ग्रामीणों ने विद्यालय के दो सहायक शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बताया कि विद्यालय में पांच शिक्षक हैं, जिनमें तीन शिक्षक इलेक्शन पर ड्यूटी गए हैं. दो शिक्षकों के रहने के बावजूद गुरुवार को विद्यालय में ताला लटका रहा.

तिसरी के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि एक शिक्षक ऑनलाइन सीएल पर थे. यदि विद्यालय बंद था तो इसकी जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjps-counterattack-jmm-remained-in-dream-world-till-23rd-november-pratul-shahdev/">भाजपा

का पलटवार, 23 नवंबर तक ख्वाबों की दुनिया में रहे झामुमोः प्रतुल शाहदेव

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही