Search

 
 
 

गिरिडीह : उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्णपुरा का चापाकल खराब, बच्चे-शिक्षक सब परेशानी

 
मध्याह्न भोजन पकाने में होती है परेशानी, जूठा प्लेट धोने दूसरे के घरों में जाते हैं बच्चे
Tisri (Giridih). :  तिसरी प्रखंड अंतर्गत खटपोंक पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कर्णपुरा में लगा सरकारी चापाकल खराब हो गया है. इसके कारण विद्यालय के शिक्षक और बच्चों को पेयजल की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. इस झुलसाउ गर्मी में इस यहां कार्यरत शिक्षक व अध्ययनरत बच्चों को पानी के लिए दूसरे के घरों का सहारा लेना पड़ रहा है. प्रधानाध्यापक परमेश्वर मिस्त्री बताते हैं कि इस विद्यालय में लगभग 80 से 90 बच्चे रोजाना आते हैं. विद्यालय परिसर में एक चापाकल है,जिससे थोड़ा बहुत पानी आता था लेकिन अब इस चापाकल ने जवाब दे दिया है, पानी आना बिल्कुल बंद हो गया है. इससे पेयजल के साथ मध्याह्न भोजन बनाने में भी परेशानी हो रही है. स्कूल के बच्चे अपने स्तर से पीने के पानी की व्यवस्था तो कर लेते हैं लेकिन मध्याह्न भोजन के बाद प्लेट साफ करने के लिए फिर किसी के घर की ओर देखना पड़ता है. विद्यालय परिवार ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान का आग्रह किया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=711172&action=edit">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : मुहर्रम में पत्थरबाजी, आगजनी से निपटने का पुलिस ने किया पूर्वाभ्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही