Search

 
 
 

गिरिडीह : एक घर से प्रतिबंधित मांस मिलने पर हंगामा, आक्रोशित लोगों ने की तोड़फोड़

 
 Giridih :  गिरिडीह में एक घर से प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये. लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है. घटना रविवार देर रात जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र की बड़कीटांड़ पंचायत के घाघरा गांव की है. इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया. पुलिस ने प्रतिबंधित मांस बरामद कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. गांव में सुरक्षा बलों की तैनात कर दी गयी है.

पुलिस के पहुंचने के बाद भी  लोग नारेबाजी करते रहे

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति के घर में प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना पर लोग वहां पहुंचे. जबरदस्ती दरवाजा खुलवाया तो घर के अंदर प्रतिबंधित मांस मिला. इधर, मौका देख आरोपी वहां से फरार हो गया. लोग मांस को देख भड़क गये और आरोपी के घर में तोड़फोड़ शुरू कर दी. लोग इतने आक्रोशित थे कि पुलिस के पहुंचने के बाद भी नारेबाजी करते रहे.  कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने माहौल को शांत कराया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही