Search

 
 
 

गिरिडीह : जेल में बंद कैदियों की रिहाई के लिए यूटीआरसी अभियान शुरू

 
Giridih : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के निर्देश पर आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जेल में बंद कैदियों की रिहाई के लिए अभियान की शुरुआत हुई. अभियान के तहत अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी मीटिंग आयोजित की जा रही है. इसी कड़ी में 5 अगस्त को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार की अध्यक्षा वीणा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में केंद्रीय कारागार की ओर से समर्पित 250 कैदियों का रिव्यू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सौरभ कुमार गौतम ने किया. 15 कैदियों को चिन्हित कर उनके मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए अंडर ट्रायल रिव्यू कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से 6 बंदियों को जमानत के योग्य समझा गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=380142&action=edit">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : घर में आग लगने से साठ वर्षीय महिला की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही