Search

 
 
 

गिरिडीह : प्लस टू हाई स्कूल गावां को 2-0 से हराकर विजेता बना उउवि जमडार

 
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट में चार टीमों ने लिया था भाग, विजेता जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेगी भाग
Ganwa (Giridih) : गावां खेल मैदान में 18 जुलाई को सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. मैच का उद्घाटन गावां बीईईओ तितुलाल मंडल एवं बीपीओ गंगाधर पांडेय ने संयुक्त रूप से किया. मैच में चार टीमों ने भाग लिया. पहला मैच प्लस टू हाई स्कूल गावां एवं उउवि पसनोर के बीच खेला गया. जिसमें प्लस टू हाई स्कूल गावां ने 3-0 से जीत हासिल की. दूसरा मैच प्लस टू प्रोजेक्ट उवि पिहरा एवं उउवि जमडार के बीच खेला गया. जिसमें जमडार की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की. फाइनल मुकाबला प्लस टू हाई स्कूल गावां व उउवि जमडार के बीच खेला गया. जिसमें उउवि जमडार को 2-0 से विजय घोषित किया गया. बीपीओ गंगाधर पांडेय ने कहा कि जमडार की विजेता टीम जिला स्तरीय मैच में भाग लेगी. मैच में रेफरी की भूमिका अभिषेक आनन्द ने निभाया. मौके पर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, ग्रामीण व खेल प्रेमी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/iridih-accused-of-child-trafficking-arrested-goes-to-jail/">यह

भी पढ़ें : गिरिडीह : बच्चों की तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही