Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : सभी बच्चों का टीकाकरण जरूरी, ध्यान दें कोई छूटे नहीं- डॉ. चंद्रमोहन

Advertisement
Advertisement

सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

Ganwa (Giridih) : गावां सीएचसी सभागार में 25 जुलाई मंगलवार को सघन मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक हुई. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रमोहन कुमार व बीपीएम प्रमोद बरनवाल उपस्थित थे. डॉ. चंद्रमोहन कुमार ने कर्मियों व संबंधित इकाइयों को निर्देश दिया कि डोर टू डोर जाकर टीकाकरण से वंचित बच्चे की सूची तैयार करें. एक भी बच्चा टीकाकरण से वंचित नहीं रहे इस पर विशेष ध्यान देना है. उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों में सघन मिशन इंद्रधनुष का पहला चरण 7 से 12 अगस्त तक, दूसरा चरण 11 सितंबर से से 16 सितंबर और तीसरा चरण  9 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चलाया जाएगा. इसमें छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण किया जाना है. बैठक में सभी एएनएम, एमपीडब्ल्यू सहिया समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/giridih-celebrate-muharram-with-harmony-dj-will-not-play-sdo/">

गिरिडीह : मुहर्रम सौहार्द के साथ मनाएं, नहीं बजेगा डीजे- एसडीओ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही