Search

 
 
 

गिरिडीह : डुमरी में वैन मालिक ने अपनी ही गाड़ी में लगाई आग

 
Dumri (Giridih) : डुमरी थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के समीप बुधवार को सुनसान स्थान पर जली हुई सफेद रंग की मारुति वैन मिली है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और लोगों से मामले की जानकारी ली. पुलिस की जांच में वैन मालिक द्वारा ही गाड़ी में आग लगाने की बात सामने आई. वैन मालिक के भाई ने थाना में आवेदन देकर भाई की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वैन में आग लगाने की बात कही है. बताया जाता है कि मवेशी चराने वाले लोगों की नजर जली हुई मारुति वैन पर पड़ी. खबर फैलते ही वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने जब वैन के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया, तो वैन पिपराडीह निवासी रोहित यादव की निकली. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो, उसने बताया कि वैन बार-बार खराब हो जा रही थी, इसलिये उसमें आग लगा दी.  वहीं, घरवालों ने पुलिस को बताया कि वैन मालिक रोहित की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. उसका इलाज चल रहा है. रोहित के भाई ने थाना में आवेदन देकर रोहित की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने की बात कही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही