Giridih: देवरी थाना क्षेत्र के घसकरीडीह स्थित कर्बला में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने से लोगों में रोष है. आशंका जतायी जा रही है सड़क किनारे बने कर्बला में लगे चादर को हटाकर गुम्बद को तोड़ा गया है.तोड़फोड़ की सूचना पर देवरी सीओ राजमोहन तुरी, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी दल-बल के साथ पहुंच कर मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. 25 अप्रैल की सुबह सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने देखा कि कर्बला का गुम्बद टूटा हुआ है. सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=618854&action=edit">यह
भी पढ़ें:गिरिडीह : जमुआ के वासुदेव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, महिला समेत तीन अरेस्ट [wpse_comments_template]
गिरिडीह: कर्बला में तोड़फोड़, क्षेत्र में रोष

Leave a Comment