Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह : तिसरी में चला वाहन जांच अभियान, दो बसें जब्त

Advertisement
Advertisement

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने परमिट का गलत इस्तेमाल करते पकड़ा

Tisri (Giridih) : गिरिडीह-डुमरी रोड पर बीते दिनों हुई भीषण बस दुर्घटना के बाद जिला परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है. विभाग के अधिकारियों ने 22 सितंबर शुक्रवार की सुबह तिसरी थाना गेट के पास वाहनों की सघन जांच शुरू की. इस रूट पर चलने वाली बसों को रोककर बारीकी से जांच की गई. परमिट के गलत इस्तेमाल पर शांडिल और दिलीप बस को जब्त कर तिसरी थाना को सुपुर्द कर दिया गया. शांडिल बस का परमिट गिरिडीह से धनबाद का है, जबकि बस बासोडीह से धनबाद चलाई जा रही थी. वहीं कोलकाता जाने वाली दिलीप बस की टाइमिंग दोपहर 12 बजे है, लेकिन यह बस सुबह 6 या 7 बजे निकलती है. मोटरयान निरीक्षक गिरिडीह रंजीत मरांडी ने बताया कि तिसरी में परमिट के उल्लंघन के आरोप में दो बसों को जब्त किया गया है. उन्होंने कहा कि जांच अभियान लगातार जारी रहेगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-two-tribal-girls-injured-due-to-collapse-in-upar-ghat/">

बोकारो : ऊपरघाट में ठनका गिरने से दो आदिवासी किशोरियां घायल [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही