Search

 
 
 

गिरिडीह : निमियाघाट के पास वाहन पलटा, हरियाणा निवासी 4 लोग घायल

 

टैंकर चालक से मारपीट कर रहे लोगों की ग्रामीणों ने की धुनाई

Dumri (Giridih) : निमियाघाट थाना क्षेत्र के शंकरडीह के समीप 27 जुलाई गुरुवार की सुबह गैस टैंकर के चालक के साथ मारपीट करने का विरोध कर रहे ग्रामीणों और मारपीट पर उतारू दो वाहनों में बैठे लोगों के साथ झड़प हो गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक ही ग्रुप के कुछ लोग थार, होण्डा सिटी और क्रेटा वाहन से हरियाणा से धनबाद की ओर जा रहे थे. शंकरडीह के समीप थार वाहन पलट गया. दुर्घटना में वाहन पर सवार हरियाणा निवासी आयुष्मान, रवि कुमार, विक्की और इशांत घायल हो गये जिसे ग्रामीणों ने वाहन से निकाला. बाद में पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया.
बताया जाता है कि थार के पीछे चल रहे दो वाहनों में बैठे लोग उसी दिशा की ओर जा रही एक गैस टैंकर के चालक के साथ थार को पीछे से टक्कर मारने का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे. जबकि टैंकर चालक सन्टु राय का कहना था कि थार ने ही उनके वाहन में पीछे से टक्कर मारी थी. जिससे वह असंतुलित होकर पलट गया. जब कुछ ग्रामीणों ने उन्हें रोका तो वे ग्रामीणों के साथ भी मारपीट करने लगे. यह देख वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और चालक के साथ मारपीट कर रहे लोगों की जमकर धुनाई कर दी.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-panchayat-committee-members-angry-due-to-non-resolution-of-previous-issues/">गिरिडीह

: पिछले मुद्दों का समाधान नहीं होने से पंचायत समिति सदस्य नाराज 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही