Search

गिरिडीह : विहिप व बजरंग दल ने लोगों को तिलक लगाकर दी नववर्ष की शुभकामना

Giridih : हिंदू नववर्ष की शुरुआत चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होती है. इस वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 22 मार्च को है. इसी दिन से नव संवत्सर 2080 भी आरंभ हो रहा है. विहिप (विश्व हिन्दू परिषद्) और बजरंग दल के सदस्यों ने लोगों को तिलक लगाकर नववर्ष की बधाई दी. इसकी शुरुआत बड़ा चौक स्थित हनुमान मंदिर से की गई. बाद में टावर चौक, कालीबाड़ी, शिव मोहल्ला, हनुमानगढ़ी समेत अन्य जगहों पर भी लोगों को तिलक लगाकर शुभकामना दी गई. मौके पर भारतीय गौ वंश परिषद् हजारीबाग के विभाग प्रमुख रविशंकर पांडे, बजरंग दल के जिला संयोजक रितेश पांडे, जिला कोषाध्यक्ष अनिल चन्द्रवंशी, जिला सहमंत्री शिवपूजन, बजरंगदल के जिला सह संयोजक गुड्डू यादव, नगर उपाध्यक्ष कुंदन केसरी, डब्लू यादव, नगर संयोजक गौरव कुमार अंशु,नगर महामंत्री विकास गुप्ता, सत्संग प्रमुख विक्रम, सेवा प्रमुख पंकज कंधवे, गीता यादव, अनूप यादव समेत विहिप व बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

[caption id="attachment_586787" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ssm-new-year-300x175.jpeg"

alt="" width="300" height="175" /> नववर्ष के अवसर पर प्रभात फेरी निकालते सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे[/caption] नववर्ष के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के बच्चों ने सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी विद्यालय से निकलकर महिला महाविद्यालय, मकतपुर काली बाड़ी चौक होते हुए वापस विद्यालय पहुंच कर समाप्त हुई. बच्चे अपने हाथों में हिन्दू नववर्ष लिखे बैनर व केसरिया ध्वज थाम रखे थे. सभी एक स्वर से जय श्री राम के नारे लगा रहे थे. प्रभात फेरी के आगे-आगे एक वाहन चल रहा था जिस पर भारत माता और भगवान राम की तस्वीर रखा था. राष्ट्रभक्ति की धुन पर बैंड बाजे बजाते छात्र आगे-आगे चल रहे थे. रास्ते में पेयजल व शरबत का भी वितरण किया गया. प्रभात फेरी में प्राचार्य शिव कुमार चौधरी समेत विद्यालय के शिक्षक शामिल हुए. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की तैनाती की गई थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=586295&action=edit">यह

भी पढ़ें : बिरनी : वज्रपात से बारह वर्षीय किशोर की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp