Giridih : कर्णाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर गिरिडीह जिला के कांग्रेसियों ने 13 मई को ढ़ोल नगाड़े के साथ विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया. जुलूस का नेतृत्व पार्टी के प्रदेश सचिव अजय कुमार सिन्हा ने किया. शहर के मौलाना आजाद चौक से निकला जुलूस मेन रोड होते हुए बड़ा चौक पहुंचा. यहां पहुंचने के बाद बजरंगबली मंदिर में अजय सिन्हा, उपेंद्र सिंह, संतोष राय समेत अन्य कांग्रेसियों ने मत्था टेका और एक दूसरे को मिठाई खिलाई व आतिशबाजी की. मौके पर अजय सिन्हा ने कहा कि जीत का श्रेय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को जाता है. कर्णाटक में कांग्रेस की जीत शुरुआत है. इस जीत का असर पूरे देश में आगामी चुनाव पर पड़ेगा. वरिष्ठ कांग्रेस नेता उपेंद्र सिंह ने कहा कि इस जीत ने भाजपा की धर्म के नाम पर बांटने वाली राजनीति को दरकिनार कर दिया है. कर्णाटक में भाजपा की हार से इस पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. जश्न मनाने वालों में मौके पर आनंद वर्मा, पीयूष यादव, गोरू खान, विनीत भास्कर, राजा अंसारी, चांद, एहसान, सोनू, मेहताब, रवि यादव, रॉकी समेते पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=636286&action=edit">यह
भी पढ़ें : गिरिडीह: दो दिवसीय इंडो-नेपाल कराटे चैम्पियनशिप की शुरुआत [wpse_comments_template]
गिरिडीह : कर्णाटक में कांग्रेस की जीत पर निकाला विजय जुलूस

Leave a Comment